कुर्था: रेल दुर्घटना में युवक का पैर कटा
Kurtha, Arwal | Jun 24, 2026 कुर्था डीह गांव निवासी मोहम्मद साहब के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शमी की रेल दुर्घटना में पैर कट गया। जख्मी युवक ने बुधवार को 3बजे बताया कि वह तमिलनाडु में काम करता है।वापस लौटने के क्रम में वाराणसी रेलवे स्टेशन पर पीने का पानी लेने उतरा।इसी बीच ट्रेन अचानक खुल गई।पकड़ने के क्रम में फिसल गया जिसके फल स्वरुप एक पैर कट गया। रेल पुलिस ने प्राथमिक उपचार करवाई।