चीनोर: टीका लगने के बाद बच्चे की मौत का मामला, चीनौर पीएस का स्टाफ भितरवार अटैच
नैनागिर में गत दिवस बीसीजी का टीका लगाने के बाद सवा महीने के बच्चे की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सीएमएचओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चीनौर में प्रभारी सहित दो अन्य डॉक्टरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार अटैच कर दिया। दूसरे बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार में भर्ती कराया गया एनबीएसयू वार्ड में भर्ती है।