मेरठ: लिसाड़ी गेट थाने में अपहरण केस में नया मोड़, युवती का वीडियो आया सामने, बोली- मैं बालिक हूं, अपनी मर्जी से किया निकाह
Meerut, Meerut | Jul 1, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने में दर्ज एक अपहरण केस में नया मोड़ सामने आया है जिस युवती की तलाश में लिसाड़ी गेट पुलिस लगातार दबिश दे रही है उसी युवती ने अपने प्रेमी के साथ एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि वह बालिक है और अपनी मर्जी से घर छोड़ कर आई है और दोनों ने निकाह कर लिया है