लांजी: कलेक्टर ने लांजी में नगरीय निकाय की समीक्षा में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लक्ष्य के अनुसार बढ़ाने के निर्देश दिए
कलेक्टर ने निकाय को 30 जून तक दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की अपडेट प्राप्त की। शहरी विकास परियोजना प्रभारी राहुल नायक ने बताया कि लांजी में 300 में से 82 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के स्ट्रक्चर तैयार किये गए है। कलेक्टर मीना ने सीएमओ को लक्ष्य अनुरूप प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए, SDM को रिव्यू करने कहा गया।