लांजी: बोलेगांव-सिहारी चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मारी, युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
फरियादी ने बताया कि वह अपने बड़े भाई सुभाष गोस्वामी के साथ मोटर सायकल से ग्राम डोरली स्थित घर वापस आ रहा था तभी बोलेगांव की तरफ से एक ट्रक क्र. एमपी 50/जेडसी 5801 की टक्कर से सुभाष गंभीर जख्मी हो गया जिसका निजी अस्पताल में उपचार के दौरान तबीयत बिगड़ने पर लांजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।