लांजी: ग्राम खापा में अज्ञात कारण से शख्स की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
फरियादी निर्देश ने बताया कि 55 वर्षीय प्यारेलाल की मौत हो गई, हालांकि मृतक शराब का सेवन करता था और घर में कोई नहीं था जबकि मृतक की पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के कारण वह भी इधर उधर घूमती रहती है, मोहल्ले वालो को संदेह हुआ तब जाकर शख्स की मौत का पता चला, आवश्यक कार्यवाही उपरांत पुलिस ने मामले में मर्ग क्रमांक 38/25 कायम कर जांच की जा रही है।