Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

छतरपुर: मातगुवां में नुक्कड़ सभा के माध्यम से दामोदर यादव के आगमन का दिया गया आमंत्रण!

Chhatarpur, Chhatarpur | Feb 28, 2026
छतरपुर तहसील के मातगुवां में आज 28 फरवरी को सुबह 11 बजे मातगुवां में नुक्कड़ सभा के माध्यम से चंदला क्षेत्र के विधायक आरडी प्रजापति ने दामोदर यादव के आगमन को लेकर आमंत्रण दिया इस दौरान कल 1 मार्च को दामोदर यादव का आगमन होना हैं इसकी तैयारियों को लेकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया था

MORE NEWS

बुजुर्ग के ब्लैडर से निकाली क्रिकेट बॉल जितनी बड़ी पथरी

छतरपुर जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज चौधरी ने अपनी कुशलता से एक बुजुर्ग मरीज को असहनीय दर्द से राहत दिलाई है। दरअसल, मरीज लंबे समय से पेशाब करने में आ रही गंभीर समस्या से परेशान था।
 जब डॉक्टर ने मरीज का एक्स-रे देखा, तो वे भी हैरान रह गए।मरीज के ब्लैडर (पेशाब की थैली) में 7 सेमी चौड़ी और 6 सेमी लंबी पथरी थी, जिसका आकार एक क्रिकेट बॉल से भी बड़ा था। डॉ. मनोज सोनी और डॉ. मनोज चौधरी की टीम ने बेहद जटिल लेकिन सफल ऑपरेशन कर इस विशाल पथरी को सुरक्षित बाहर निकाला। ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि पेशाब में तकलीफ या संक्रमण जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच कराएं।

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर

बुजुर्ग के ब्लैडर से निकाली क्रिकेट बॉल जितनी बड़ी पथरी छतरपुर जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज चौधरी ने अपनी कुशलता से एक बुजुर्ग मरीज को असहनीय दर्द से राहत दिलाई है। दरअसल, मरीज लंबे समय से पेशाब करने में आ रही गंभीर समस्या से परेशान था। जब डॉक्टर ने मरीज का एक्स-रे देखा, तो वे भी हैरान रह गए।मरीज के ब्लैडर (पेशाब की थैली) में 7 सेमी चौड़ी और 6 सेमी लंबी पथरी थी, जिसका आकार एक क्रिकेट बॉल से भी बड़ा था। डॉ. मनोज सोनी और डॉ. मनोज चौधरी की टीम ने बेहद जटिल लेकिन सफल ऑपरेशन कर इस विशाल पथरी को सुरक्षित बाहर निकाला। ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि पेशाब में तकलीफ या संक्रमण जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच कराएं। हिमांशु अग्रवाल छतरपुर

Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 27, 2026

छतरपुर की बमीठा थाना  पुलिस ने अपहरण और डकैती के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस मामले मे  दो आरोपी अभी फरार हैं। घटना 24 तारीख की रात बागेश्वर धाम रेलवे ब्रिज के पास आरोपियों ने ओडिशा निवासी रंजन घोई की गाड़ी रोककर उनका अपहरण कर लिया। आरोप है कि मारपीट कर 10 लाख की फिरौती मांगी गई और 4500 रुपये व मोबाइल लूट लिया गया।,पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपियों की घेराबंदी कर ब्रजेश तिवारी, नीरज कुशवाहा, अमित दुबे और रिंकू यादव को गिरफ्तार कर लिया , इनके कब्जे से अल्ट्रो कार, 3100 रुपये, एक कट्टा और कारतूस जब्त किए हैं। राजा पाण्डेय समेत दो आरोपी फरार हैं।पुलिस के अनुसार अपहरण में इस्तेमाल बोलेरो कार अभी जब्त होनी है। चारों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा  और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है ।,पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर

छतरपुर की बमीठा थाना पुलिस ने अपहरण और डकैती के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस मामले मे दो आरोपी अभी फरार हैं। घटना 24 तारीख की रात बागेश्वर धाम रेलवे ब्रिज के पास आरोपियों ने ओडिशा निवासी रंजन घोई की गाड़ी रोककर उनका अपहरण कर लिया। आरोप है कि मारपीट कर 10 लाख की फिरौती मांगी गई और 4500 रुपये व मोबाइल लूट लिया गया।,पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपियों की घेराबंदी कर ब्रजेश तिवारी, नीरज कुशवाहा, अमित दुबे और रिंकू यादव को गिरफ्तार कर लिया , इनके कब्जे से अल्ट्रो कार, 3100 रुपये, एक कट्टा और कारतूस जब्त किए हैं। राजा पाण्डेय समेत दो आरोपी फरार हैं।पुलिस के अनुसार अपहरण में इस्तेमाल बोलेरो कार अभी जब्त होनी है। चारों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है ।,पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। हिमांशु अग्रवाल छतरपुर

Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 27, 2026

7 दिन की खुशियां मातम में बदलीं इकलौते बेटे की मौत से पसरा सन्नाटा अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

पांच बेटियों की मिन्नत के बाद जिस घर में सात दिन पहले किलकारी गूंजी थी, वहां आज चीख-पुकार मची है। छतरपुर जिले के गोर गांव के एक नवजात की स्वास्थ्य केंद्र ईशानगर में कथित लापरवाही के कारण मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर बच्चे को अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। 
केवल नर्सों के भरोसे इलाज चलता रहा और मासूम तड़पता रहा।हद तो तब हो गई जब गंभीर हालत के बावजूद उसे समय पर रेफर नहीं किया गया और परिसर में खड़ी एम्बुलेंस के लिए 600 रुपये मांगे गए। लाचार पिता बाइक से छतरपुर भागा, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।इस दर्दनाक घटना से आक्रोशित परिजनों ने बीएमओ और प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, पर उस मां की गोद सूनी हो गई जिसका इंतजार बरसों लंबा था।

7 दिन की खुशियां मातम में बदलीं इकलौते बेटे की मौत से पसरा सन्नाटा अस्पताल पर लापरवाही के आरोप पांच बेटियों की मिन्नत के बाद जिस घर में सात दिन पहले किलकारी गूंजी थी, वहां आज चीख-पुकार मची है। छतरपुर जिले के गोर गांव के एक नवजात की स्वास्थ्य केंद्र ईशानगर में कथित लापरवाही के कारण मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर बच्चे को अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। केवल नर्सों के भरोसे इलाज चलता रहा और मासूम तड़पता रहा।हद तो तब हो गई जब गंभीर हालत के बावजूद उसे समय पर रेफर नहीं किया गया और परिसर में खड़ी एम्बुलेंस के लिए 600 रुपये मांगे गए। लाचार पिता बाइक से छतरपुर भागा, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।इस दर्दनाक घटना से आक्रोशित परिजनों ने बीएमओ और प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, पर उस मां की गोद सूनी हो गई जिसका इंतजार बरसों लंबा था।

Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 27, 2026

आधार केंद्र पर विवाद के बाद युवक से मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में  डॉक्टर दीक्षित के सामने स्थित आधार सेवा केंद्र पर शनिवार को एक विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति दस्तावेजों को लेकर केंद्र के कर्मचारी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और माहौल गर्मा गया।

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आधार केंद्र के बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने संबंधित युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस आधार केंद्र पर आए दिन विवाद, कहासुनी और झगड़े जैसी घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने मांग की है कि आधार केंद्र पर भीड़ और विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस की नियमित निगरानी या सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

आधार केंद्र पर विवाद के बाद युवक से मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डॉक्टर दीक्षित के सामने स्थित आधार सेवा केंद्र पर शनिवार को एक विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति दस्तावेजों को लेकर केंद्र के कर्मचारी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और माहौल गर्मा गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आधार केंद्र के बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने संबंधित युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस आधार केंद्र पर आए दिन विवाद, कहासुनी और झगड़े जैसी घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने मांग की है कि आधार केंद्र पर भीड़ और विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस की नियमित निगरानी या सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 27, 2026

स्कूल में फटा बम, दो मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल

छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के सिलगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्राथमिक विद्यालय में जिंदा बम फटने से दो मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, बीती 22 जून को स्कूल परिसर में एक बारात रुकी थी, जिसमें शामिल बाराती वहां एक जिंदा बम छोड़ गए थे।
24 जून को जब बच्चे स्कूल पढ़ने आए, तो 8 वर्षीय कालका दीन और उसके साथी राहुल को वह लावारिस बम मिला। पुरानी बिल्डिंग पर ले जाकर जैसे ही उन्होंने उससे छेड़छाड़ की, एक जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना भयानक था कि स्कूल की छत में दरारें आ गईं और दोनों बच्चे लहूलुहान हो गए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। इस घटना ने स्कूल प्रबंधन और चंदला पुलिस की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्कूल में फटा बम, दो मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के सिलगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्राथमिक विद्यालय में जिंदा बम फटने से दो मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बीती 22 जून को स्कूल परिसर में एक बारात रुकी थी, जिसमें शामिल बाराती वहां एक जिंदा बम छोड़ गए थे। 24 जून को जब बच्चे स्कूल पढ़ने आए, तो 8 वर्षीय कालका दीन और उसके साथी राहुल को वह लावारिस बम मिला। पुरानी बिल्डिंग पर ले जाकर जैसे ही उन्होंने उससे छेड़छाड़ की, एक जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना भयानक था कि स्कूल की छत में दरारें आ गईं और दोनों बच्चे लहूलुहान हो गए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। इस घटना ने स्कूल प्रबंधन और चंदला पुलिस की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 27, 2026