आंवला: आंवला के भमोरा में आंदोलन सफल, अंडरपास को मिली मंजूरी, 34 दिन चला ग्रामीणों का प्रदर्शन
Aonla, Bareilly | Jun 26, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र के भमोरा में ग्रामीणों के 34 दिन चले आंदोलन के बाद अंडरपास को मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार सुबह 11बजे दी जानकारी मे बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बरेली-बदायूं मार्ग पर ग्राम पंचायत सरदार नगर के चांढपुर स्थित ब्रह्मदेव स्थल के समीप अंडरपास बनाने पर सहमति व्यक्त की है।