दादरी: बिशनपुरा गांव में आपसी कलह के चलते 37 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, अस्पताल में भर्ती
नोएडा के बिशनपुरा गांव में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब आपसी कलह में 37 वर्षीय महिला ने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में महिला को गंभीर व्यवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बताया है कि महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।