दादरी: सेक्टर 31 के बिजली घर के पास पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद
नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से आसिफ के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का वाहन चोर है जो जनपद से वाहनों को चुरा कर बाहर के राज्यों में बेच रहा था।