जगदलपुर: दलपत सागर में स्वच्छता अभियान के तहत महापौर संजय पांडे सहित शहरवासियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार सुबह स्वच्छता अभियान के अंतर्गत व्यापक श्रमदान किया गया। इस दौरान आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं नगर निगम जगदलपुर के स