केराकत: केराकत कोतवाली के माइक्रोटेक स्कूल के पास दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक घायल
जाफराबाद थाना के करमही गांव निवासी योगेन्द्र 24 पुत्र बेचू गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अमरा गांव निवासी अपने मित्र संजय के साथ बाइक से शनिवार की रात साढ़े सात बजे के पेसारा मार्ग पर जा रहे थे। मुर्तजाबाद माइक्रोटेक स्कूल के पास अज्ञात वाहन से धक्का लगने से योगेन्द्र की मौके मौत हो गयी जबकि संजय का दाहिना पैर टूट गया।