दीपोत्सव 2025 की रोशनी में अयोध्या का हर कोना योगी सरकार की उपलब्धियों और प्रभु श्रीराम की भक्ति से सराबोर दिखा। राम की पैड़ी और सरयू घाट पर जुटे वालंटियर्स और युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि सीएम योगी हमारे आइकॉन हैं, उनके व्यक्तित्व से हम डायरेक्ट कनेक्ट महसूस करते हैं।