बरेली: 7 साल का मासूम शांति बिहार से अचानक लापता, परिजनों में हाहाकार, सुभाष नगर थाने में गुमशुदगी की दर्ज
बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 7 वर्षीय अंशु नाम का बच्चा अचानक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। परिजनों ने हर जगह तलाश की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे के पिता अशोक शर्मा, निवासी राजा का रामपुर जिला एटा, ने लापता होने की तहरीर स्थानीय पुलिस को दी है।