जोधपुर: जालोरी गेट चौराहे पर युवको के बिच कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा, पुलिस पहुंची मौके पर
जालोरी गेट चौराहे पर शनिवार रात को युवको के बिच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। जिसके बाद कुछ युवको ने एक युवक पर पत्थर से हमला कर दिया। दूसरे युवक ने भी हाथ में जो लगा उससे हमला किया। झगड़ा करीब दस मिनट तक चला। मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई तो वही जालोरी गेट चौराहे पर पहले से ही मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक झगड़ा करने वाले एक पक्ष के तीन युवक फरार हो गए।