जोधपुर: अनुसंधान अधिकारी और थाना अधिकारी पर 21 किलो पिस्ता खुर्द बुर्द करने का आरोप, करवड़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू
मंडलनाथ स्थित सुचेता कृपलानी महाविद्यालय के पास में वर्ष 2022 में कार और ट्रक में दुर्घटना हुई थी मामले की जांच करवड़ थाने के हेड कांस्टेबल ने की थी मगर जांच सही नहीं करने और कार से 21 किलो पिस्ता गायब करने का आरोप अब लगा है। कोर्ट से मिले इस्तगासे में करवड़ थाने के हेड कांस्टेबल और तत्कालीन थाना अधिकारी को आरोपी बनाया है। करवड़ पुलिस जांच में जुटी है।