जोधपुर: पाल रोड़ स्थित मोतीबा नगर में 2 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन, तैयारियां हुई शुरू
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुधीर अग्रवाल ने बताया की जोधपुर के मोतीबा नगर पाल रोड साईधाम क्षेत्र में नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर निर्माण किया गया है। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में प्रथम पूज्य गणेश जी महाराज और जन-जन के आराध्य सालासर बालाजी की भी प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 14 जुलाई और 15 जुलाई को होगी।