जोधपुर: पीड़ित ने ब्लैकमेल कर रुपये हड़पने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का उदय मंदिर थाने में करवाया मामला दर्ज
जोधपुर में एक व्यक्ति ने एक महिला और पुरुष के खिलाफ ब्लैकमेल करके रुपए हड़पने और झूठे मुकदमे में फसाने की धमकियां देकर परेशान करने का केस उदय मंदिर थाने में दर्ज कराया। उदय मंदिर थाने में दी रिपोर्ट में रेलवे स्टेशन जसवंत सराय के पास रहने वाले अनिल ने एक महिला और मसूरिया निवासी पुरुष के खिलाफ बदनाम करने की धमकियां देकर ब्लैकमेल करने का केस दर्ज कराया है