तरबगंज: बरौली में अज्ञात कारणों से लगी आग एक घर की गृहस्थी जलकर हुई राख
बरौली के मजरा बखरिहा में शुक्रवार दोपहर को अज्ञात कारणों से लगी आग से चार घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गया। गांव के रक्षा राम के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही पलों में लपटों ने सुखराम जगदीश राम आसरे मडंहे को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर अग्निशमन दल व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया।