कांके: सदर थाना क्षेत्र से गायब बच्ची अदिति पांडे की सूचना देने वाले को ₹50 हजार का इनाम
Kanke, Ranchi | May 11, 2026 सदर थाना क्षेत्र से गायब बच्ची अदिति पांडे की सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 50 हजार रूपए के इनाम की घोषणा की गई है। सोमवार सुबह करीब दस बजे पुलिस के द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। बच्ची की तलाश के लिए लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा हैं।