सुपौल: सुपौल में बाढ़ से पहले तैयारी और विकास योजनाओं की समीक्षा, प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा रहे मौजूद
Supaul, Supaul | Jun 1, 2026 सुपौल में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं संभावित बाढ़ से पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जिले में चल रही विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा बाढ़ से निपटने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।