मंझनपुर: उदहिन बुजुर्ग में सरकारी ई-लोडर से बैटरी चोरी, चोरों ने गेट का ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम
मंझनपुर सर्किल अंतर्गत मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के उदहीन बुजुर्ग गांव में अज्ञात चोरों ने सरकारी संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने गेट का ताला तोड़कर अंदर खड़ी सरकारी ई-लोडर गाड़ी में लगी कीमती बैटरी पार कर दी। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब सफाई कर्मचारी वाहन निकालने के लिए मौके पर पहुंचे। गेट का टूटा ताला और गाड़ी से गायब बैटरी देख हड़कंप मच गया।