कोंडागांव: गोडमा में दो बाइक की आपस मे हुई टक्कर, तीन युवक हुए घायल, फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती
ग्राम गोड़मा में दो बाइक की आपस मे टक्कर हो गई।इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए।जानकारी अनुसार ग्राम उरन्दाबेडा निवासी संदीप नाग और सालेभाट निवासी हरीश सोरी दोनो बाइक से ग्राम सालेभाट जा रहे थे तभी ग्राम गोड़मा में अन्य बाइक में सवार बड़ेडोंगर निवासी सन्तोष नेताम के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों घायल हो गए,तीनो घायलों को फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गयाहै