चौरीचौरा: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, मामला दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को अमड़ीहा, थाना झगहा निवासी धुलेन्द्र गौड़ बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।