नौगढ़: नौगढ़ पुलिस ने औरवाटाड़ जंगल क्षेत्र से 20 गोवंश के साथ तीन तस्करों को दबोचा, बिहार ले जाकर वध की थी तैयारी
नौगढ़ थाना पुलिस ने औरवाटाड़ जंगल क्षेत्र से 20 गोवंश बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर 02 बजे पुलिस ने बताया की तीनो आरोपी जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर गोवंशों को पैदल बिहार ले जा रहे थे, जहां उन्हें वध हेतु ऊंचे दामों पर बेचा जाता था। गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज कोल, राममूरत कोल और मुन्ना प्रसाद कोल शामिल हैं।