रोहाई गांव में जिलाधिकारी ने सोमवार को दोपहर 2:00 बजे जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। इन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए कई निर्देश दिए ।इस मौंके पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।