नगरी: धमतरी में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और नशा मुक्ति पर जागरूक किया
धमतरी पुलिस ने सलोनी हाई स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, यातायात नियम, पॉक्सो एक्ट, नशा मुक्ति और पीएम राहवीर योजना के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में छात्रों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक सूचनाएं दी गईं और सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया गया।