इकौना: इकौना से बकरा और बकरी चोरी करने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी हुए बकरा और बकरी भी बरामद
बकरा और बकरी चोरी होने की अलग-अलग दो लोगों के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई थी, और बताया था की उनके द्वारा बकरा और बकरी को चरने के लिए छोड़ा गया था जो चोरी हो गया। वहीं नामजद तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीते सोमवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक बकरा और एक बकरी बरामद हुई है।जबकि पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है