इकौना: श्रावस्ती में नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की विधि विधान से पूजा हुई
श्रावस्ती मे नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की विधि विधान से पूजा की गयी। मान्यता है की मां कूष्मांडा की पूजा करने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है। साथ ही साथ बल और बुद्धि में भी वृद्धि होती है। जबकि मां कूष्मांडा को ब्रह्माण का रक्षक भी कहा जाता है।