श्रावस्ती मे नवरात्रि के पांचवे दिन माँ दुर्गा के स्कंद माता की विधि विधान से पूजा की गयी हैं। कहते हैं स्कंद माता की उपासना से सारी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं परम शांति और सुख का अनुभव होने लगता है। जो लोग स्कंद माता की विधिवत उपासना करते हैं, माता उन पर अपनी संतान के समान स्नेह लुटाती हैं।