आगर में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ को शुक्रवार सुबह 11 बजे जिला न्यायालय परिसर से रवाना किया गया। अहिंसा वेलफेयर सोसायटी द्वारा तैयार इस रथ को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डी.एस. चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।