कोलायत: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय झझू में बालिकाएं डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा से रूबरू हुईं
महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत चलाए जा रहे डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, झझू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा महिला एवं बालिका कल्याण की विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।