कैसरगंज: कैसरगंज में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान, मंदिर में हुई पूजा-अर्चना
कैसरगंज विधान सभा कैसरगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्य