बांदा: पीलीकोठी इलाके में कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, बीजेपी कार्यालय का घेराव करते समय पुलिस ने हिरासत में लिया
Banda, Banda | Dec 18, 2025 नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को शहर के पीली कोठी इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया।इस बीच कांग्रेसी बीजेपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। जहां पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों को अपनी हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।