खलीलाबाद: स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली को अध्यक्ष सुपुत्र श्रेष्ठ जायसवाल व एसडीआई ने दिखाई हरी झंडी
खलीलाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल चलो अभियान के तहत जूनियर हाईस्कूल से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को श्रेष्ठ जायसवाल और एसडीआई जनार्दन प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने बैंड-बाजे के साथ शिक्षा जागरूकता के नारे लगाते हुए प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने का संदेश दिया।