मुरैना नगर: मुरैना ननि में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का ज्ञापन: पार्कों पर नशेड़ियों का कब्जा, अतिक्रमण से शहर बेहाल, आंदोलन की चेतावनी
मुरैना शहर में बदहाल पार्कों,अतिक्रमण और शासकीय जमीनों पर कब्जे को लेकर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश राठौर ने नगर निगम में आज गुरुवार शाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्क नशेड़ियों के अड्डे बन गए हैं और सड़कों पर अतिक्रमण से जाम की स्थिति है। चेतावनी दी कि सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।