भदेसर: भदेसर में बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान को रफ्तार, एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव का संदेश
गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर उपखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 58 बालिकाओं को वैक्सीन लगाई गई। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में राजकीय विद्यालयों और आंगनवाड़ियों की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं ने हिस्सा लिया। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन