बिंदकी: खिदिरपुर गांव के समीप कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा- सपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि
फतेहपुर जनपद के बिंदकी-भवानीपुर मार्ग के किनारे खिदिरपुर गांव के समीप सोमवार को दिन में 11 बजे से समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने पार्टी को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।