ब्रह्मपुर: आंधी का कहर: ब्रह्मपुर में ट्रांसफार्मर गिरा, घंटों ठप रही बिजली आपूर्ति, कई घंटों के लिए यातायात भी ठप पड़ा
ब्रह्मपुर में सोमवार की देर रात आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। ब्रह्मपुर चौरस्ता स्थित आरा रोड पर लगा एक विद्युत ट्रांसफार्मर सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि 1 बजे अचानक गिरकर सड़क पर आ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।