तरहसी: तरहसी के युवक का नई दिल्ली में अपहरण, पत्नी ने एसपी और थाना प्रभारी से की सकुशल वापसी की गुहार
Tarhasi, Palamu | Feb 25, 2025 तरसही थाना क्षेत्र के पाठकपगार महुडंडवा के रहने वाले गुलशनवर अंसारी उर्फ गुड्डू का अपहरण नई दिल्ली में हो गया है। सिलाई कंपनी में ज्यादा पैसे देने का लालच देकर उसे महाराष्ट्र के नागपुर से नई दिल्ली बुलाया गया और फिर अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। सोमवार रात 11.30 बजे अंतिम बार गुड्डू की उसकी पत्नी से बात हुई थी। गुड्डू उस वक्त जान बचाने की गुहार लगाई थी