मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले बवाल, पुलिस को धमकी- '5 मिनट में वर्दी उतरवा दूंगा', धक्का-मुक्की और पत्रकारों पर हमला
मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले शिव चौक पर जमकर हंगामा हुआ। ऊंची डीजे कांवड़ पर खड़े लोगों से सुरक्षा कारणों से नीचे उतरने की पुलिस की अपील के बाद विवाद बढ़ गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग पुलिसकर्मियों को धमकाते, धक्का-मुक्की करते और पत्रकारों से अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।