बालाघाट: ग्राम पंचायत डोंगरिया में रोजगार सहायक की अनुपस्थिति से विकास कार्य बाधित, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत
तहसील लालबर्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरिया में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक धनराज बाजनघाटे के चिकित्सा अवकाश पर चले जाने से पंचायत के हितग्राही मूलक एवं सामुदायिक कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, रोजगार सहायक की अनुपस्थिति के कारण कई आवश्यक कार्य लंबित हो गए हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताय