खुरई: शहर में विक्षिप्त युवक का आतंक, राह चलते लोगों पर हमला, बुजुर्ग की पिटाई और महिला घायल
Khurai, Sagar | Apr 5, 2025 नगर में इन दिनों एक विक्षिप्त युवक की दहशत बनी हुई है। राह चलते लोगों को मारपीट कर घायल कर देता है। शनिवार रात लगभग 9 बजे झंडा चौक से अपनी सास के साथ घर जा रही महिला के चेहरे पर ऐसा घूंसा मारा कि उसकी नाक और मुंह से खून निकल आया आसपास के लोगों ने उसकी सहायता की लेकिन खून बंद नहीं हुआ। एक युवक ने पुराना वीडियो दिखाया जिसमें वह एक बुजुर्ग को पीट रहा है