खुरई: ख़ैजरा इज्जत गांव में बिजली का तार टूटने से दो गायों की मौत, देहात थाने में शिकायत दर्ज
Khurai, Sagar | Apr 3, 2025 गुरुवार शाम लगभग 5 बजे ख़ैजरा इज्जत गांव निवासी इंद्रराज सिंह और केदार यादव ने देहात थाने में शिकायत की है कि गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे उन दोनों की गायें चंद्रभान सिंह के खेत में चरने गईं थीं। खंभे से टूटकर बिजली का तार गिरने से करेंट के कारण दोनों गायों की मौत हो गई। पुलिस से पोस्टमार्टम करवाकर उचित कार्यवाही की मांग की है।