खुरई: दलपतपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से खाई में गिरे बाइक सवार, डायल 100 ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
Khurai, Sagar | Apr 3, 2025 गुरुवार शाम लगभग 4 बजे खुरई पठारी रोड पर दलपतपुर गांव के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। दोनों बाइक सवार बाइक सहित खाई में गिरकर गंभीर घायल, सूचना मिलते ही डायल 100 टीम के आरक्षक साहब सिंह और पायलट ललित लिटोरिया ने खुरई अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायल दलपतपुर गांव निवासी बताए जा रहे हैं।