खुरई: नगरपालिका के सामने अतिक्रमण, दमकल फंसी, आगजनी से बड़ा नुकसान हो सकता है
Khurai, Sagar | Apr 4, 2025 शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे नगर पालिका के सामने एक दमकल लगभग आधा घंटा से ज्यादा फंसी रही। नगर पालिका के सामने ही गजब का अतिक्रमण रहता है। वाहन पार्किंग, चाट व गोलगप्पे के ठेले टैक्सियां और अन्य दुकानों के कारण वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ही दमकल फंस गई। आधा घंटा तक वाहन चालकों को बुलाकर हटाने में लग गया। ऐसे में कही आग से बड़ा नुकसान हो सकता था