मुंगेर: सदर एसडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में अनुमंडल अनुश्रवन समिति की बैठक आयोजित की गई
Munger, Munger | Jan 31, 2024 बैठक में अनुश्रवन समिति के सदस्यों ने एलपीजी गैस वितरण में तौल कर लाभुकों को गैस प्राप्त नहीं होने की शिकायत की।एसडीओ ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि गैस वितरण का औचक निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध करायें। निरीक्षण में यह ध्यान दिया जाएगा कि वितरक के पास कैश रशीद एवं मापताल मशीन है या नहीं।