मुंगेर: चंडिका स्थान के पास जमीन बंटवारे को लेकर भाई ने भाई को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Munger, Munger | Jan 31, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर ओपी अंतर्गत चंडिका स्थान के रहने वाले रामेश्वर साहनी के पुत्र नीरज कुमार को भाई ने जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों के द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पत्नी ने बताया कि उसके पति के चार भाई हैं और जब पति ने अपने भाई को बंटवारे के लिए कहा तो इसी बात को लेकर मारपीट हो गई जिसमें वह घायल हो गए।