मुंगेर: पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन पर श्रद्धांजलि देने उनके आवास गार्डन बाजार पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
Munger, Munger | Jan 31, 2024 बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुंगेर के पूर्व सांसद स्वर्गीय ब्रह्मानंद मंडल के निधन पर श्रद्धांजलि देने उनके आवास गार्डन बाजार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बिहार सरकार के द्वारा स्वर्गीय ब्रह्मानंद मंडल का स्मारक भी बनाया जाएगा एवं राष्ट्रीय सम्मान के लिए मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी।