अमरोहा: अमरोहा में भीम आर्मी के चीफ ने कहा- नाम बदलने से हालात नहीं बदलते, भाजपा को बताया गुंडों की सरकार
Amroha, Amroha | Dec 22, 2025 अमरोहा के गांव जलालपुर घना में आज नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद लोकसभा कार्यक्रम में पहुंचे जहां पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को गुंडो की सरकार बताते हुए जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने सीएम योगी के SIR में काटे गए 4 करोड़ वोट को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि SIR का कार्य चुनाव आयोग का है।